तारानगर: जिला परिषद सदस्य विमला कालवा ने बुचावास में कक्षा 10वीं व 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल देकर किया सम्मानित
तारानगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 22 से जिला परिषद सदस्य विमला कालवा ने ग्राम बुचावास में राउमावि और महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। कालवा ने कहा शिक्षा वह शेरनी का दुध है, जो पियेगा वह दहाड़ेगा, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।