तारानगर: गांव मुन्दीताल में चार नामजद सहित 5-6 अन्य आरोपियों पर घर में घुसकर लाठी व सरियों से मारपीट करने का आरोप, मामला दर्ज
मुन्दीताल मे 4 नामजद सहित 5-6 अन्य आरोपियों द्वारा हाथो में लाठी व सरिये लेकर घर में घूसकर मारपीट करने के आरोप का मामला सामने आया है।शंकर लाल निवासी मुन्दीताल ने बताया कि वह तथा उसकी पत्नी व बच्चे घर पर सो रहे थे कि रात को करीब 9.30 बजे अचानक से आरोपी रतन सिंह, रविद्र, विनोद कुमार व विजय कुमार व 5-6 अन्य व्यक्त सरिये व लाठी लेकर आए व मकान के घूसकर मारपीट की।