तारानगर: बास कांजन के सरकारी स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को ₹5100-5100 देकर किया गया सम्मानित
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बास कांजण में शनिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 % से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाजपा मंडल सिधमुख के अध्यक्ष नथूराम प्रजापति ने प्रत्येक मेधावी छात्र-छात्रा को ₹5100 नगद भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।