चक्की: चक्की गांव से किशोर 2 अगस्त से लापता, परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा मदद की गुहार लगाई
Chakki, Buxar | Aug 4, 2026 चक्की थाना क्षेत्र के चक्की गांव से एक किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रवि कुमार (उम्र करीब 14-15 वर्ष) 2 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे से घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा है।