मुज़फ्फरनगर: भाजपा नेता रजत गोयल पर हर्ष फायरिंग का मुकदमा, बग्गी पर चढ़कर चार राउंड फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई
साकेत कालोनी में रहने वाले भाजपा नई मंडी मंडल के उपाध्यक्ष रजत गोयल का एक वीडियो आठ नवंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में रजत गोयल दूल्हे की बग्गी पर चढ़कर रिवाल्वर से लगातार चार राउंड हर्ष फायरिंग करते दिखाई दिए। जांच में पता चला कि घटना चार नवंबर की है और दिल्ली दून हाईवे स्थित ग्रांड रेडिएंट इन होटल के निकट की है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।