मुज़फ्फरनगर: साकेत कॉलोनी की सड़क पर बनी मजार पर विवाद तेज, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने दिया अल्टीमेटम
कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के पदाधिकारी पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने साकेत कॉलोनी की सड़क के बीच बनी मजार को हटाने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि यह निर्माण सरकारी भूमि पर होने की वजह से यातायात में बाधा उत्पन्न करता है। इसलिए वह मांग करते हैं की मजार को हटाया जाए नहीं तो वह खुद उस मजार को हटा देंगे।