मुज़फ्फरनगर: चार साल से इंसाफ की प्रतीक्षा कर रही राधिका ने देवर-जेठ पर कपड़े फाड़कर मारपीट का आरोप लगाया, इंसाफ की गुहार लगाई
मुजफ्फरनगर में इंसाफ की तलाश में भटक रही एक पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर में पहुंचकर पुलिस पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। कचहरी परिसर स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंची राधिका पत्नी सागर ने बताया कि उसके देवर और जेठ ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और बीच सड़क पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए, लेकिन पुलिस चार साल से उसकी सुनवाई नहीं कर रही। जिसने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाई है।