मुज़फ्फरनगर: छात्र उज्जवल राणा की मौत पर उबाल, सपा छात्र सभा ने केस में कठोर कार्रवाई की मांग की, आत्मदाह किया था
मुज़फ्फरनगर में बुढ़ाना के डीएवी कॉलेज छात्र उज्जवल राणा की मौत को लेकर गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी छात्र सभा से जुड़े नेता और छात्र कचहरी परिसर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसएसपी संजय कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की कि उज्जवल राणा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाए।