मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में 'चाकू वाली हसीना' का आतंक, नकाबपोश युवती को देखकर सहमे लोग, युवती ने दी धमकी- 'थोड़ा घोपा है चले जाओ'
मुजफ्फरनगर में शनिवार से एक नकाबपोश युवती ने पूरे शहर की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र, पुलिस लाइन और रेलवे लाइन के आसपास युवती चाकू लहराती घूमती दिखाई दी। मुंह दुपट्टे से ढका और हाथ में तेज चमकता चाकू. वायरल वीडियो में वह एक युवक को धमकाते हुए कहती नजर आती है, “तुम्हें क्या मतलब? थोड़ा घोंपा है? यहां से चले जाओ।”