कोंडागांव नगर के मुख्य बस स्टैंड में बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक अव्यवस्था चरम पर है। आज बुधवार रात करीब 8 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कारों को बस स्टैंड के भीतर ही अवैध तरीके से पार्क किया गया दिखाया गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कार चालक अपनी गाड़ी बस स्टैंड के बीचोंबीच खड़ी कर मौके से नदारद रहते हैं...