सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ कस्बे में पालिका द्वारा लगवाए जा रहे 15 दिवसीय मेले को नहीं मिली NOC, तैयारियों पर लगी रोक
पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित 15 दिवसीय मेला रद्द हो गया है। प्रशासन से एनओसी नहीं मिलने के कारण मेले की तैयारियां रोकनी पड़ीं। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मुशीर कुरैशी ने बताया कि मेले का मकसद महिलाओं, बच्चों और परिवारों को मनोरंजन व खरीदारी के लिए सुरक्षित जगह देना था। नगरवासियों को 15 दिनों तक मनोरंजन और उत्सव का माहौल देने के लिए आयोजित किया जा रहा था।