कोईलवर: गीधा में 500 लीटर शराब कांड के फरार आरोपित को बक्सर से किया गया गिरफ्तार
गीधा थाना पुलिस ने वर्ष 2022 के चर्चित शराब कांड में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गीधा थाना कांड संख्या 10/26, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त प्रिंस कुमार, पिता बैजनाथ यादव, को बक्सर से गिरफ्तार किया। गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह 10:30 बजे आरोपी को जेल भेज दिया गया