अरवल: पीएम श्री मध्य विद्यालय रामपुर चौरम में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने चलाया जागरूकता अभियान
Arwal, Arwal | Jul 18, 2026 एंटी रोमियो स्क्वॉड (पिंक पेट्रोलिंग) एवं अभया ब्रिगेड की टीम द्वारा पीएम श्री मध्य विद्यालय, रामपुर चौरम, अरवल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने छात्राओं एवं छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, छेड़खानी, बाल विवाह, बाल श्रम और गुड टच-बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।