बिंदकी: श्यामपुर गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच शुरू
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज क्षेत्र के श्यामपुर निवासी कैलाश उम्र 45 वर्ष को घायल तथा बीमार अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार तथा रविवार की मध्य रात को कैलाश की मौत हो गई। रविवार की सुबह 10 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।