बमोरी: गुना: कलेक्टर-एसपी ने सीमावर्ती ग्राम सोड़ा का निरीक्षण किया, ग्रामीणों की स्थिति जानी
Bamori, Guna | Jun 21, 2025 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व एसपी ने राजस्थान की सीमा में स्थित ग्राम कैलाशपुरी (तहसील छबड़ा) में स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर ग्राम सोड़ा की सामाजिक व भौगोलिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। यह गांव गुना जिले के ग्राम पाठी से लगभग 8 किलोमीटर तथा राजस्थान के ग्राम गोड़ियाचारण से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।