बमोरी: महूगड़ा रेलवे अंडरपास अधूरा, ज़िम्मेदारों की लापरवाही से जनता परेशान, 120 दिन की मोहलत भी नहीं आई काम
Bamori, Guna | Jun 20, 2025 अब बारिश ने और बढ़ाई मुसीबत शुक्रवार 20 जून 2025 शाम 4: बजे गुना को बमोरी से जोड़ने वाला महूगड़ा रेलवे अंडरपास क्षेत्रवासियों के लिए इन दिनों बड़ी मुसीबत बन चुका है। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए विभाग ने ठेकेदार को 120 दिन की समय-सीमा दी थी, लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अंडरपास का काम अधूरा ही पड़ा है।