प्रतापगढ़: तिवारीपुर तिराहे से चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
देल्हूपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तिवारीपुर तिराहे से गुरुवार सुबह 11 बजे लालजी नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ढाई साल पहले भगवा चुंगी से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।