डुमरांव: बेहतर कार्यकाल के बाद बीडीओ संदीप कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई, मोनालिसा प्रियदर्शिनी संभालेंगी जिम्मेदारी
Dumraon, Buxar | Jul 13, 2026 डुमरांव प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ संदीप कुमार पांडेय के सम्मान में एक भावभीनी विदाई समारोह सोमवार की दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया। लगभग तीन वर्षों के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी।