नबीनगर: हरिहर उरदाना गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने युवक को मारी दो गोली, गंभीर रूप से युवक जख्मी
हरिहर उरदाना गांव के समीप बाइक सवार तीन अपराधियों ने मंगलवार की शाम 21 वर्षीय एक युवक को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव निवासी सुबोध नारायण सिंह के पुत्र सौरभ कुमार सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर परिजन पहुंचे और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.