नबीनगर: टंडवा थाना में विद्युत विभाग के जेई ने बिजली चोरी मामले में सात लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
टंडवा थाना में विद्युत विभाग के जेई राजा कुमार ने सात लोगों पर बिजली चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के कंचन गांव निवासी मीना देवी, कर्मदेव यादव, दिनेश कुमार यादव, जीतन यादव, सुरेश यादव, भागीरथी देवी एवं अनिल मेहता पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने रविवार की अपराह्न 4 बजे बतया.