नबीनगर: खड़ग परसा गांव निवासी विनय सिंह के ऊपर शराब मामले में माली थाना में प्राथमिकी दर्ज
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के खड़ग परसा गांव निवासी विनय सिंह के ऊपर थाने में शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार की अपराह्न 4 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति के घर से 76 बोतल देशी शराब जब्त की गई थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.