नबीनगर: रघुनाथपुर सोन नदी दियरा क्षेत्र से पुलिस ने अवैध बालू लदा, एक ट्रैक्टर ट्राली किया जब्त, चालक फरार
बड़ेम ओपी थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सोन नदी दियरा क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किया है. हालांकि पुलिस की भनक लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली चालक भागने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सिमरन राज ने शनिवार की अपराह्न 4 बजे जानकारी दी है. बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर थाना लाया गया है और इसकी सूचना खनन विभाग के अधिकारी को दी गई है.