रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत के चंद्रेहटा से सैकड़ों शिव भक्त बोल बम के लिए हुए रवाना, केराप पुल के पास किया गया सेवा
रफीगंज प्रखंड के केराप पंचायत के ग्राम चंद्रेहटा से सैकड़ों शिव भक्त पुरुष एवं महिलाएं डीजे और गाजे-बाजे के साथ बोल बम यात्रा के लिए रवाना हुए। इस दौरान केराप पुल के पास पंचायत समिति प्रतिनिधि इश्तियाक फरहान की अध्यक्षता में शिव भक्तों के लिए पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। मंगलवार रात्रि 8 बजे सभी श्रद्धालुओं के बीच पानी की बोतल और शरबत का वितरण किया गया।