भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो आया सामने, रिसॉर्ट में नाश्ते के दौरान एक साथ दिखे : जालोर। पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण का मतदान पूरा होने के बाद जिला परिषद और पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी का वीडियो सामने आया है। इसमें बिशनगढ़ रोड स्थित वतन रिसॉर्ट में भाजपा के अलग-अलग पंचायत समितियों के प्रत्याशी एक साथ बैठकर बातचीत और नाश्ता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सायला और चितलवाना सहित विभिन्न पंचायत समितियों के प्रत्याशी दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग की आशंका के चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों दल अपने प्रत्याशियों को एकजुट रखने में जुटे हैं। 20 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी।
Jalor, Jalor | Nov 17, 2026