अस्थावां: अस्थावां थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
अस्थावां थाना क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति अस्थावां के रहने बाले राम खेलावन यादव का पुत्र सोहन यादव है। बताया जाता है कि गांव में मारपीट की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोहन यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।