बागपत: सीआईएसएफ जवान अजब सिंह का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ हुआ
Baghpat, Bagpat | Sep 21, 2025 बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान अजब सिंह का रविवार करीब शाम6:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 50 वर्षीय अजब सिंह पुत्र राजपाल सीआईएसएफ में दरोगा के पद पर तैनात थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी हरियाणा के फरीदाबाद में चल रही थी। शुक्रवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई।