बागपत: अमीनगर सराय में गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baghpat, Bagpat | Sep 21, 2025 रविवार की सुबह करीब नौ बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में गाली गलौज करते हुए महिलाओं के पक्षों में मारपीट होती दिखाई दे रही है। मारपीट का वीडियो थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के अमीनगर सराय का बताया जा रहा है। उधर थाना सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।