एसडीएम सुश्री विनीता जैन ने गौरव इण्डेन गैस एजेंसी का किया निरीक्षण, स्टॉक एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा
गैस वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
--
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन द्वारा गौरव इण्डेन गैस एजेंसी पृथ्वीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसी में उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने एजेंसी में उपलब्ध स्टॉक की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखें तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#DistrictAdministration #JansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Nov 26, 2026