सहजनवा: राप्ती नदी में डूबने से युवक की मौत का मामला: गोरखपुर में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के केशोकुरहा गांव निवासी 23 वर्षीय संदीप गौड़ की सोमवार को राप्ती नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे डूबने का मामला मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। संदीप गौड़, काशी गौड़ के पुत्र थे और गैलेंट कंपनी में मजदूरी करते थे।