चौसा: महर्षि मेंही जयंती पर घोषई में भव्य शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन
चौसा के घोषई में महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक ध्यान के बाद प्रभातफेरी निकाली, जिसमें “मानव मानव एक है” जैसे नारे गूंजे। सत्संग, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान मेहीं बाबा के जीवन दर्शन को सभी धर्मों को जोड़ने वाला बताया।