जहानाबाद: घरेलू कलह से परेशान बुजुर्ग महिला ने खाया जहर, सदर अस्पताल में इलाज जारी, बहू ने बताई घटना
जहानाबाद शहर के गौरक्षणी मोहल्ले में घरेलू विवाद से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की नजर पड़ते ही आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है। एवं आगे की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे जारी है।