सेन्हा: सेन्हा तोड़ार गांव में डालसा का जागरूकता शिविर, बाल विवाह, नशाखोरी व डायन-बिसाही जैसी कुप्रथाओं पर दी जानकारी
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत तोड़ार गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे झालसा रांची के निर्देशानुसार डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा तथा सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता शिविर के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया।