बिलासपुर सदर: अंडर 19 महिला टीम ने राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान, खिलाड़ियों ने किया बेहतर खेल का प्रदर्शन
अंडर 19 पुरुष और महिला वर्ग की राज्य स्तरीय बॉस्केट बॉल खेल प्रतियोगिता सरकघाट में बिलासपुर महिला टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान के लिए बिलासपुर की टीम का मैच शिमला की टीम के साथ खेला गया। वहीं बिलासपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक तरफा मुकाबले में शिमला की टीम को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।