बिलासपुर सदर: मंगरोट में नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित करने को लेकर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटे
शिमला मटौर नेशनल हाईवे पर मंगरोट में नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित करने को लेकर एक महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शिमला मटौर नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों की ओर से अपनी दुकानदारी सजाई थी। बाकायदा इस मसले को लेकर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता आकाश शर्मा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है