गड़हनी: गड़हनी में मो जफी को इंसाफ और हत्याओं की गिरफ्तारी को लेकर निकाली गई कैंडिल मार्च
गड़हनी इस्लामगंज के मो जफी को इंसाफ दिलाने को लेकर आज सैकड़ो कार्यकर्ता और प्रखंड से उपस्थित ग्रामीण जनता ने कैंडिल मार्च में शामिल हुए। कैंडिल मार्च गड़हनी इस्लामगंज से बनास नदी पुल हुए हुए स्टेट बैंक तक गया। सभी लोगों ने हाथ में मोमबती लेकर इंसाफ की मांग कर रहे थे और पुलिस के खिलाफ आक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे। जबतक इंसाफ नहीं मिलेगा लड़ाई जारी रहेगा।