लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई
शनिवार अपराह्न 3:21 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्षा में DM शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई. जिसमें कृषि एवं संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई.अधिकारियों द्वारा योजनाओं की क्रियान्वयन, लाभकों की संख्या, लक्ष्य एवं उपलब्धि की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रस्तुत की गई.