मटिहानी: मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, दर्जनों भूमि-विवाद के फरियादी पहुंचे
मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा के लिए आवेदन लिया गया. इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचल के पदाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. आज के जनता दरबार में कई लोग अपने-अपने जमीन का कागजात लेकर जनता दरबार में आए.