खोदावंदपुर: वित्तरहित कॉलेज कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार की दोहरी नीति का विरोध किया
वित्तरहित शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिहार, पटना के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन कार्यक्रम के तहत अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे एम आर डी इण्टरमीडिएट कॉलेज मेघौल में महाविद्यालय के कर्मियों ने अपना कार्य को करते हुए काला बिल्ला लगाकर सरकार की दोहरी नीति का विरोध किया।