खोदावंदपुर: खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
खोदावंदपुर प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीडीओ नवनीत नमन सीओ प्रीति कुमारी सहित सभी कर्मियों के द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान बीडीओ ने प्रखंड वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगों का त्यौहार होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील किया।