शाहपुरा: भेड़ाघाट थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई, त्योहारों को शांति-सद्भाव से मनाने का निर्णय
भेड़ाघाट थाना परिसर में शुक्रवार शाम 5:00 बजे शांति समिति के बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में आने वाले त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने का निर्णय किया गया। बैठक में थाना प्रभारी कमलेश चौरिया साहित्य नगर के गण मान्य नागरिक गणित समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।गणेश उत्सव को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई और विसर्जन कुंड में ही करने की सलाह दी।