करकेली: जरहा के घोरमारा टोला में भारी बारिश से जलभराव, तहसीलदार ने दलबल के साथ गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया
Karkeli, Umaria | Aug 19, 2026 ग्राम पंचायत जरहा के घोरमारा टोला में लगातार हुई बारिश से रहवासी क्षेत्र मे जलभराव की स्थिति निर्मित होने लगी।मामले की सूचना के बाद कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार करकेली अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थितियों के जायजा लिया।इस दौरान तहसीलदार ने प्रभावित क्षेत्रो का निरीक्षण कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के लिए संबंधितो को निर्देश दिए।