बांसगांव: गगहा पुलिस ने कच्ची शराब के ठिकानों पर मारा छापा, कच्ची के कारोबारियों पर सख्ती, भारी मात्रा में लहन किया गया नष्ट
होली के त्योहार के मद्देनजर आबकारी निरीक्षक जी पी सिंह व थाना प्रभारी गगहा गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में गगहा क्षेत्र के पाण्डेयपार, कौवाडील, ऊंचेर, गजपुर आदि स्थानों पर कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस ने दविश दिया। इस दौरान कारोबारी पुलिस को देखते ही मौक़े से फरार हो गए। पुलिस ने भारी मात्रा में लहन नष्ट किए और उपकरण नष्ट किया।