बांसगांव: मां की डांट से नाराज होकर बेलीपार इलाके की युवती घर छोड़कर हुई फरार, एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का लगा आरोप
बेलीपार इलाके के गांव की रहने वाली युवती को 26 फरवरी को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट फटकार लगाने के बाद उसे एक थप्पड़ मार दिया था। तभी एक अंजान नंबर से फोन आता है। फोन करने वाला युवती की माँ से कहता है कि तुम उसे क्यों मार रही हो। मैं तुम्हारे घर पर पुलिस भेज रहा हूं महिला पुलिस को भेजकर तुम्हें मरवाऊंगा। जिसके 2 दिन बाद युवती घर छोड़कर फरार हो गई।