बांसगांव: पुरानी रंजीश को लेकर परीक्षा देने गए छात्र के साथ हुई मारपीट, गगहा थाने में एक नामजद व 6 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गगहा इलाके के जगदीशपुर भलुवान गांव के रहने दिनेश के पुत्र विपिन ने गगहा थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह कौड़ीराम स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गए थे। तभी जगदीशपुर भलुवान गांव के ही रहने वाले प्रेम जायसवाल के पुत्र प्रिंस जायसवाल पुरानी रंजिश को लेकर के छह अन्य लोगों के साथ पहुंचे और मार पीट करने लगे।