*प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभुकों को राज्य सरकार की अतिरिक्त अनुदान राशि का माननीय मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत अपने घरों पर सोलर पैनल स्थापित करा चुके उपभोक्ताओं को बिहार सरकार द्वारा दी जा रही अतिरिक्त अनुदान राशि के हस्तांतरण का आज शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लाभुकों को अतिरिक्त अनुदान के रूप में 01 किलोवाट के लिए ₹10,000,
02 किलोवाट के लिए ₹20,000 तथा 03 किलोवाट एवं उससे अधिक के लिए अधिकतम ₹20,000 की राशि प्रदान की जा रही है। यह राशि संबंधित पात्र लाभुकों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जा रही है।
इस चरण में पूरे बिहार में कुल 25,000 लाभुकों को राज्य सरकार की अतिरिक्त अनुदान राशि का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के 735 लाभुक शामिल हैं। लाभुकों को यह अतिरिक्त अनुदान मिलने से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर अपनाने को और प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की यह अतिरिक्त अनुदान योजना आगे भी जारी रहेगी। योजना का लाभ निर्धारित पात्रता के अनुसार First In, First Out (FIFO) के आधार पर प्रदान किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी, मोतिहारी, माननीय विधायक श्री प्रमोद कुमार, माननीय सांसद के प्रतिनिधि श्री पंकज कुमार सिन्हा, विद्युत अधीक्षण अभियंता, मोतिहारी तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता, मोतिहारी, चकिया एवं रक्सौल सहित विद्युत विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा जिले के नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ लेने तथा अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #CMSamrat #SamratChoudhary
Samrat Choudhary
9 views | East Champaran, Bihar | Sep 23, 2026