मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को रात्रि गश्त में तेजी लाने के दिये निर्देश,कहा संवेदनशील स्थान की करें विशेष चेकिंग
थाना प्रभारी नेहरू खण्डाते ने रविवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि गश्त में तेजी लाएं साथ ही संवेदनशील स्थान की भी विशेष चेकिंग करें।जिससे कि आपराधिक वारदातों को रोका जा सके और अपराधियों की धर पकड़ हो सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पूरी गंभीरता से पालन हो रहा है इसी क्रम में निर्देश जारी किए हैं।