Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

डॉ. सौरभ बाजपेई के परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, बोले— यह आत्महत्या नहीं, हत्या का मामला प्रतीत होता है #ajayray #lakhimpurkheri औरैया / मोहम्मदी/लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय राय रविवार को मोहम्मदी पहुंचे और औरैया में हुई चर्चित डॉ. सौरभ बाजपेई प्रकरण में उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत चिकित्सक के पिता नंदकिशोर बाजपेई, माता दीपशिखा बाजपेई, पत्नी रूबी बाजपेई तथा अन्य परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि मोहम्मदी निवासी बीएएमएस चिकित्सक डॉ. सौरभ बाजपेई औरैया जनपद के तिलक नगर स्थित रामओतार मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यरत थे। परिजनों के आरोप के अनुसार अस्पताल संचालक पक्ष से विवाद के बाद उनके साथ मारपीट, अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना की गई थी। घटना से पूर्व डॉ. सौरभ द्वारा बनाए गए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें उन्होंने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्होंने यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। कई दिनों की तलाश के बाद उनका शव बरामद हुआ। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। परिजनों से मुलाकात के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय राय ने कहा, "यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला प्रतीत होता है। पूरे शरीर और गले पर निशानों की बात परिजन बता रहे हैं। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब डॉ. सौरभ न्याय की मांग लेकर पुलिस के पास गए थे, तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे व्यक्ति को समझौता करने की सलाह दी गई, तो यह बेहद गंभीर विषय है। समझौता कराना पुलिस का काम नहीं है, कानून के अनुसार कार्रवाई करना उसका दायित्व है। यदि समय रहते उचित कार्रवाई की गई होती तो शायद आज डॉ. सौरभ हमारे बीच होते।" अजय राय ने आगे कहा, "इस पूरे प्रकरण में संबंधित दरोगा और इंस्पेक्टर की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या दोष सामने आता है तो उनके विरुद्ध निलंबन सहित कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।" इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आग्रह किया।

Laharpur, Sitapur | Jul 20, 2026

MORE NEWS

मोहम्मदी में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। औरैया में हुई घटना का जिक्र किया बोले आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे पढ़े लिखे युवा 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार रामराज्य का दावा करती है, लेकिन पढ़े-लिखे युवा न्याय के लिए भटक रहे हैं और कई मामलों में निराशा का सामना कर रहे हैं। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को फिर से "उत्तम प्रदेश" बनाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया। 
Ajay Rai #inc  #national #congress

मोहम्मदी में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। औरैया में हुई घटना का जिक्र किया बोले आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे पढ़े लिखे युवा उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार रामराज्य का दावा करती है, लेकिन पढ़े-लिखे युवा न्याय के लिए भटक रहे हैं और कई मामलों में निराशा का सामना कर रहे हैं। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को फिर से "उत्तम प्रदेश" बनाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों के हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया। Ajay Rai #inc #national #congress

Laharpur, Sitapur | Jul 19, 2026