गोला: गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे पर ट्रक से साइड लेने के चक्कर में सड़क किनारे बन रहे नाले में फंसकर पलटी फॉर्च्यूनर
Gola, Gorakhpur | Jun 21, 2024 गोरखपुर जनपद के गोला तहसील के अंतर्गत आने वाले गोला थाना क्षेत्र के गोपालपुर में शुक्रवार की देर रात करीब 8:30 बजे एक फॉर्च्यूनर पलट गई। गाड़ी में मौजूद ड्राइवर व अन्य लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोपालपुर चौराहे पर एक ट्रक मौजूद था जिसके साइड लेने के चक्कर में फॉर्च्यूनर पलट गई।