गोला: ख़िरकीटा दीगर गांव में एक घर से लाखों के जेवरात व ₹60 हजार की नकदी की हुई चोरी, मामला दर्ज
Gola, Gorakhpur | Jun 21, 2024 गोला थाना क्षेत्र के ख़िरकीटा दीगर गांव में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोरों ने रात में राम नवल के घर में घुसकर लाखो के जेवरात समेत 60 हजार नगदी चुरा ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पिड़ित परिवार से तहरीर ले संबधित धाराओं में कारवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी हुई गयी है।