गोला: गोला थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे अपराधी के विरुद्ध एसएसपी के निर्देश पर ₹10000 का पुरस्कार
Gola, Gorakhpur | Jun 20, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर गोला थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे अपराधी हिसामुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी कौरगहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध ₹10000 का पुरस्कार घोषित किया गया है। हिसामुद्दीन पर गोला पुलिस ने जनवरी 2024 में यूपी गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया था।